बद्रीनाथ मार्ग पर पांडुकेश्वर के समीप टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चमोली। बद्रीनाथ, पांडुकेश्वर के समीप लामबगड़ बाजार में एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। घायलो को  एसडीआरएफ एवं उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू कर पांडुकेश्वर अस्पताल पहुँचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या RJ 14 TD 4681 में सवार 15 लोग बद्रीनाथ दर्शन करने के उपरान्त लौट रहें थे। लामबगड़ बाजार समीप वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया। मौके की नजाकत को देखते हुए ड्राइवर की सूझबूझ से उक्त वाहन को सड़क के किनारे एक बड़े पत्थर से टकराया गया। जिससे वाहन में सवार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई है। घटना के उपरांत सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को रेस्क्यू कर पांडुकेश्वर अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

घायलों में दिनेश पुत्र मेहर चंद्र उम्र 60 वर्ष, पुष्पा पत्नी दिनेश उम्र 58 वर्ष, अंकुश पुत्र दिनेश उम्र 35 वर्ष, रुचि पत्नी अंकुश उम्र 33 वर्ष, आरुष पुत्र अंकुश उम्र 05 वर्ष, प्रिशा पुत्री अंकुश उम्र 03 वर्ष, मनोज कुमार पुत्र ओम प्रकाश उम्र 43 वर्ष, सतीशा दुबेजा पत्नी ओमप्रकाश, नीना दुबेजा पत्नी मनोज कुमार उम्र 43 वर्ष, श्रेया पुत्री मनोज कुमार उम्र 14 वर्ष, अवनी पुत्री मनोज कुमार उम्र 10 वर्ष, विकास पुत्र ओमप्रकाश उम्र 41 वर्ष, ऋतु पत्नी  विकास उम्र 40 वर्ष, यश पुत्र विकास उम्र 18 वर्ष, आदित्य पुत्र विकास उम्र 15 वर्ष  सभी राजस्थान के रहने वाले सम्मिलित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news chamoli news SDRF rescued and rushed to hospital Tempo traveler crashed near Pandukeshwar on Badrinath road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More