बीरोंखाल से कोटद्वार जा रहा टाटा सूमो वाहन के  गहरी खाई में गिरने से दस लोग हुए गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

पौड़ी। यहां सतपुली में कुल्हाड़ बैंड पर आज सुबह एक टाटा सूमो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 10 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सतपुली थाने को देने पर सतपुली थाना पुलिस के साथ ही लैंसडाउन से भी अतिरिक्त फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

 
जानकारी के अनुसार तिमलीसैड़ से कोटद्वार की तरफ जा रही टाटा सूमो सुबह 6 बजे कुल्हाड़ बैंड के समीप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सूमो में बैठे सभी लोग कसानी बीरोंखाल के रहने वाले हैं और पूजा के लिए कोटद्वार जा रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया है कि घटना में 10 घायल लोग एक ही गांव के हैं। जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे में घायल लोगो में कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, भगवती देवी पत्नी जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, (गंभीर घायल), रश्मि पुत्री जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, सरोजनी देवी पत्नी दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, अनीता देवी पत्नी जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, सूरजपाल सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, राधा देवी पत्नी गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष, संजय पुत्र चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, सूरज गुसाई पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष (चालक), कलावती देवी पत्नी नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Pauri Garhwal News Tata Sumo fell into a ditch ten people seriously injured Ten people were seriously injured when the Tata Sumo vehicle going from Bironkhal to Kotdwar fell into a deep ditch uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शहीद स्मरण समारोह : मुख्यमंत्री ने ₹102.82 करोड़ की लागत से 11 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद स्मरण समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹102.82करोड़ की लागत से 11 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 5 का […]

Read More
उत्तराखण्ड

बागजाला में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 70 वें दिन भी जारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। बागजाला को मालिकाना अधिकार देने, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव के अधिकार को बहाल करने, विकास कार्य शुरू करने, पेयजल योजना चालू करने समेत 8 सूत्री मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 70 वें दिन भी जारी रहा।  70 वें दिन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ : चार संदिग्ध ढोंगी बाबाओं और फरेबियों पर पुलिस की कानूनी कार्रवाई   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता पौड़ी। उत्तराखंड में ढोंगी बाबाओं और फरेबियों पर कार्रवाई तेज करने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन ‘कालनेमि’ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने जिले में चार संदिग्ध बाबाओं/ढोंगी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है। यह […]

Read More