विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद ताला लगाकर आरोपी फरार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की एक विधवा महिला के साथ बुराड़ी इलाके में बृहस्पतिवार को तीन लोगों ने उसके घर में जबरन घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। वारदात के बाद आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी। 
पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके घर पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो महिला फर्श पर नग्न अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। महिला का मेडिकल करवाकर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

महिला ने इसी साल 29 अक्तूबर को दानिश राणा उर्फ दिनेश राणा उर्फ ईनाम पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने व धर्म छिपाकर उससे शादी करने का आरोप लगाया था। बुराड़ी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ था। अब दोबारा महिला ने ईनाम के इशारे पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली शालू (40)(बदला हुआ नाम) बुराड़ी इलाके में ईनाम नामक शख्स के मकान में रहती है। शालू के पति की 2017 में मौत हो गई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ में ही उसकी मुलाकात दिनेश राणा नामक शख्स से हुई। दिनेश ने वर्ष 2019 में नहाते समय शालू का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। वर्ष 2020 में आरोपी पीड़िता को धमकाकर बिलासपुर के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से अप्रैल 2021 तक पीड़िता से साढ़े आठ लाख रुपये और सात लाख के जेवरात हड़प लिए। 

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

दिनेश के कहने पर शालू अप्रैल में दिल्ली आ गई। यहां दिनेश ने उसे अपने एक मकान में रखा। यहां पहुंचने पर शालू को पता चला दिनेश हिंदू नहीं है। उसका नाम दानिश राणा उर्फ ईनाम है। शालू का आरोप है कि उसने जबरन उससे निकाह कर लिया। इसके बाद उसे जानबूझकर गोमांस भी दिया गया। 18 अक्तूबर को दिनेश उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 29 अक्तूबर को मामला दर्ज किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news new delhi news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More