फर्जी दस्तावेज बनाकर सिनेमाघर के मालिक को ही सिनेमाघर बेचने निकले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। फर्जी दस्तावेज बनाकर छायादीप सिनेमाघर के मालिक को ही सिनेमाघर बेचते हुए पुलिस ने रंगेहाथ चार प्रापर्टी डीलरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने सिनेमाघर के मालिक के नाम से भूमि का एग्रीमेंट दो लोगों के नाम से बनाया। इसके बाद जमीन पर कब्जा करने वाले सत्तार खान से फर्जी समझौता नामा तैयार किया और संपत्ति के पूर्व के दाखिल खारिज आदि कागजात निकालकर 13 करोड़ में बेचने के फिराक में थे।
मामले की भनक लगने पर सिनेमाघर के मालिक ने पहले पुलिस को सूचित किया फिर खरीदार बनकर आरोपियों के पास पहुंच गया था। जहां पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि नई दिल्ली के डिफ्रेंस कालोनी निवासी तनमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को धारा पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए कहा था कि उनका नेशविला रोड पर छायादीप नाम से सिनेेमा हॉल है। जिसकी देखरेख व कोर्ट पैरवी के लिए रकम सिंह को रखा है। दो-तीन दिन पहले रकम सिंह ने फोन कर सिनेमा हॉल बेचने के बाबत पूछा, जिस पर उन्होंने मना कर दिया था। रकम सिंह ने बताया कि उनके नाम से किसी संदीप जैन व रविंद्र जैन ने 50 लाख की रजिस्टर्ड रसीद बनाई है, जिसमें सौरभ पोखरियाल और लक्ष्मीचंद गवाह बने हैं। कुछ लोग सिनेमा घर को बेचने के फिराक में हैं। बताया कि इसके बाद सिनेमाघर का मालिक तनमीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी और खरीदार बनकर आरोपियों के पास होटल पैसफिक पहुंच गया, जहां पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सिनेमाघर बेचने वाले चारों रविंद्र सिंह, संदीप कुमार जैन, लक्ष्मी चंद और सुधीर पोखरियाल को गिरफ्तार कर लिया।   

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

कोतवाल ने बताया कि चारों आरोपी प्रापर्टी डीलर है। पता चला कि रविंद्र ने सिनेमा घर को ढूंढा था। इसके बाद चारों ने षड्यंत्र के तहत उक्त भूमि का एग्रीमंट सिनेमा घर के मालिक तनमीत के नाम से बनवाया। जिस पर सुुधीर पोखरियाल और लक्ष्मी चंद ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद कब्जाधारी सत्तार खान से फर्जी समझौतानामा तैयार किया। वकील के नाम से संपत्ति के पूर्व में दाखिल खारिज आदि कागजात निकाले और बेचने के फिराक में लग गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news The accused Uttrakhand news were caught by the police who came out to sell the cinema hall to the owner of the theater by making fake documents

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More