भजन के दौरान अर्द्धनग्न होकर नाचने से रोकने पर आरोपित युवक ने युवती के सिर पर कुकर से वार कर उतारा मौत के घाट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। मायाकुंड में बीते रविवार रात एक युवती द्वारा ब्यक्ति को अर्द्धनग्न होकर नाचने से रोकने पर आरोपित युवक ने युवती के सिर पर कुकर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दौरान हुए विवाद में चार लोग भी घायल हो गए, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। युवती की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार मायाकुंड स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी सकल साहनी ने दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार रात उनके घर के पास भजन-कीर्तन चल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला शिव शंकर साहनी कपड़े उतार कर नाचने लगा। जिस पर उनकी पुत्री रूपा ने आपत्ति जताते हुए नाचने से रोका।जिस पर आरोपित शिव शंकर ने अपने भाई लड्डू, छोटू, पिता बैजनाथ और पारिवारिक महिलाओं सुनैना, रूपा देवी और गंगा देवी के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना में उनकी बेटी रूपा, भाई भीम साहनी, बहनोई बलदेव साहनी और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि शिव शंकर ने उनकी बेटी रूपा के सिर पर कुकर से वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। गंभीर रूप से घायल रूपा और अन्य लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार दोपहर रूपा की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर आरोपितों के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news rishikesh news The accused youth killed the girl by hitting her on the head with a cooker for stopping her from dancing half naked during the bhajan Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More