घंटाघर में अतिक्रमण कर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने बुलाडोजर चला कर किया ध्वस्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्रशासन ने अवैध मजारों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। देहरादून शहर सहित आसपास के इलाकों में सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक ढांचों को हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात घंटाघर क्षेत्र के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बनी एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

नगर प्रशासन, एमडीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाते हुए मजार के साथ बने टीन शेड और मलबे को पूरी तरह हटाया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरि, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पहले अवैध संरचना का सर्वे कराया गया था। इसके बाद एमडीडीए की ओर से भूमि और निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के अवशेष नहीं पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में जिला प्रशासन के साथ बैठक में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। प्रशासन के मुताबिक देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर बनी दो दर्जन से अधिक अवैध मजारों को चिन्हित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

प्रदेशभर में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक करीब 11 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। साथ ही राज्य में अब तक 573 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration demolishes shrine with a bulldozer dehradun news Shrine built through illegal encroachment at Ghantaghar The administration demolished the illegal shrine that had been built by encroaching on the clock tower area using a bulldozer uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज घंटाघर में अवैध अतिक्रमण कर बनी मजार देहरादून न्यूज प्रशासन ने बुलाडोजर चला कर मजार को किया ध्वस्त

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More