महिला की गोली मारकर हत्या मामले मे सामने आया प्रेम प्रसंग का एंगल, पुलिस नामजद आरोपी की तलाश मे जुटी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश/ देहरादून।ऋषिकेश के शिवाजी नगर मे शनिवार रात महिला की गोली मारकर हत्या के मामले मे प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। पुलिस मामले मे पिता द्वारा नामजद आरोपी की तलाश मे जुटी है।

मृतक महिला के पिता बच्चन सिंह रावत ने तहरीर मे बेटी की हत्या का आरोप सुरेश गुप्ता पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच व लोगों से पूछताछ मे प्रकाश में आयाकि मृतक महिला का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था। कोरोना के समय मृतक महिला ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी। उसके बाद सुरेश गुप्ता का अक्सर मृतक महिला से मिलना जुलना होता था और उसका महिला के घर पर आना-जाना था। सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को पता चली तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी केबीच कलह की बात भी सामने आयी। सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक विवाद बढ़ता गया। विवाद के चलते सुरेश गुप्ता द्वारा प्रीति के साथ विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से लगभग 4 माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक ले लिया गया। सुरेश गुप्ता द्वारा अपनी लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी पैतृक सारी संपत्ति 35 लाख में बेचकर ऋषिकेश मे प्रीति के साथ रहने के लिए मकान ढूंढ़ने लगा। लेकिन 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण सुरेश व प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। जिस कारण सुरेश गुप्ता मानसिक रूप से डिप्रेशन मे भी चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पुलिस का मानना है कि लक्सर स्थित सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद में आकर सुरेश द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना लग रहा है।पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओ को खंगाल जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A love affair angle has emerged in the case of a woman shot dead; police are searching for the named suspect crime news Murder suspected due to love affair rishikesh news Search for named suspect begins uttarakhand news Woman shot dead उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज क्राइम न्यूज नामजद आरोपी की तलाश शुरू प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका महिला की गोली मारकर हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More