बैंड बजा झूम के नाचे, लेकिन दुल्हन के बिना ही लौट गए बाराती  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां शनिवार को अंबेडकर बरात घर में बरेली से बारात एक धर्म विशेष युवती को ब्याहने पहुंची थी। लेकिन बारातियों की खातिरदारी के बाद बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां अंबेडकर बारात घर में युवती से विवाह को बरेली से बारात आई थी। जहां बारातियों की बेहतर मेहमान नवाजी के साथ बारातियों ने जमकर नाश्ता और खाना भी खाया। जिसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी की रसम शुरू हुई। इस दौरान दूल्हा जब मंडप में पहुंचा तो दुल्हन की बहन ने दूल्हे के उम्र और उसके पैरों में तकलीफ होने की बात कहते हुए शादी के रसम को रुकवा दिया। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बीकेटीसी और श्री केदार सभा की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न 

कुछ देर बाद जब दुल्हन को बुलाया गया तो दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूल्हे की उम्र, दूल्हन कि उम्र से काफी अधिक है और उसके पैर में भी तकलीफ है। जिसके चलते यह शादी नहीं हो सकेगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। वहीं दूल्हे के परिवार वालों का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोग उसके घर पर कई बार आकर दूल्हे को देख गए थे। उनके यहां आकर खाना भी खाया लेकिन आज शादी करने से मना कर ऐसे में उनकी समाज में बदनामी हो रही है। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने बीच में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: but the wedding procession returned without the bride lalkuan news nainital news The band baja jhoom ke dance Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More