पांच दिन से लापता 33 वर्षीय युवक का शव भवाली रोड स्थित ‘टूटा पहाड़’ की गहरी खाई से बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। पांच दिन से लापता 33 वर्षीय युवक दीपक उपाध्याय का शव भवाली रोड स्थित ‘टूटा पहाड़’ की गहरी खाई से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

दीपक उपाध्याय मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के दूभड़ा सैनारी गांव का रहने वाला था और भुजियाघाट के होटल में काम करता था। 22 अप्रैल की रात वह अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। बताया जा रहा है कि उसी रात करीब 9 बजे वह तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के पास अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

परिजनों ने अगले ही दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया। कई दिनों की मशक्कत के बाद सोमवार को उसका शव टूटा पहाड़ की खाई से मिला। घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन और जूते बरामद हुए हैं, जबकि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है।

परिजनों का कहना है कि दीपक के साथ आए तीनों दोस्तों पर उन्हें शक है और किसी विवाद के बाद उसे जानबूझकर खाई में धक्का दिया गया हो सकता है। घटना वाली रात सभी ने साथ में पार्टी की थी और शराब का सेवन भी किया गया था, जिससे विवाद की आशंका और मजबूत हो रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मनोज नयाल के अनुसार, मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Body of 33-Year-Old Man Missing for Five Days crime news nainital news Recovered from Deep Gorge at ‘Tuta Pahar’ on Bhawali Road uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज पांच दिन से लापता 33 वर्षीय युवक भवाली रोड स्थित ‘टूटा पहाड़’ की गहरी खाई से बरामद हुआ शव शव बरामद

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More