टांडा जंगल में मिली युवक की लाश का हुआ खुलासा, युवक द्वारा आत्महत्या के बाद स्टे होम मालिक ने शव फेंका था जंगल में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पंतनगर। पिथौरागढ़ निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पहले जहां आशंका जताई जा रही थी कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है, वहीं अब पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक ने हल्द्वानी के एक होमस्टे में आत्महत्या की थी। होमस्टे स्वामी ने पुलिस को बताया कि युवक की मौत के बाद डर के चलते उसने शव को टांडा जंगल में फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

सोमवार को टांडा जंगल नैनीताल रोड पर सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस को शव के गले पर निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान पिथौरागढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र नंदन सिंह के रूप में हुई। भूपेंद्र हाल ही में दिल्ली में एक सेवानिवृत्त कर्नल के यहां काम करने लगा था।शनिवार को वह घर लौटने के लिए दिल्ली से हल्द्वानी आया था इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो रामपुर रोड से एक कार टांडा जंगल रोड की ओर जाती और फिर लौटती हुई दिखी। कार की पहचान हल्द्वानी के एक होमस्टे स्वामी की निकली।पूछताछ में उसने बताया कि भूपेंद्र ने उसके होमस्टे में कमरा लिया था, जहां उसने आत्महत्या कर ली। शव को लेकर पुलिस को सूचना देने की बजाय, डर के कारण उसने लाश को जंगल में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला आत्महत्या का है और इस संबंध में होमस्टे स्वामी से गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after the youth committed suicide Murder case revealed Pant Nagar News the body of the youth found in Tanda jungle The body of the youth found in Tanda jungle was revealed the stay home owner threw the body in the jungle the youth committed suicide udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज टांडा जंगल में मिली युवक की लाश पंतनगर न्यूज मर्डर केस का खुलासा युवक द्वारा करी गईं आत्महत्या स्टे होम मालिक ने शव फेंका था जंगल में

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More