देवलचौड़ स्थित हाइनेक्स होटल में ठहरे युवक का शव मिला बाथरूम में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के देवलचौड़ स्थित हाइनेक्स होटल में गुरुवार सुबह ठहरे युवक का शव कमरे के बाथरूम में मिला। मृतक की पहचान हरिपुर नायक, मुखानी थाना क्षेत्र निवासी मनोज रौतेला 29 वर्ष के रूप में हुई है। होटल स्टाफ के अनुसार मनोज ने बुधवार को होटल में कमरा बुक कराया था और गुरुवार सुबह चेकआउट करना था। लेकिन दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजे पर दस्तक देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो स्टाफ ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

कोतवाल राजेश कुमार के अनुसार पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मनोज का शव बाथरूम में पड़ा मिला। कमरे से शराब की आधी खाली बोतल और सल्फास की डिब्बी बरामद की गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजन खुदकुशी का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Hynex Hotel in Devalchaud suicide news The body of a young man staying at the Hynex Hotel in Devalchaud was found in the bathroom The body of a young man was found in the hotel uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देवलचौड़ स्थित हाइनेक्स होटल युवक का शव मिला होटल में सुसाइड न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More