हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एस-बैंड के आगे सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। राहगीरों द्वारा तत्काल सूचना पर हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक पड़ताल के बाद मृतक की शिनाख्त कौशल कुमार सती के रूप में हुई है, जो जज फार्म हल्द्वानी के रहने वाले थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते थे। घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह अपने वाहन से मौके तक पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृत्यु के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है, जिसमें दुर्घटना,आत्महत्या या अन्य किसी आपराधिक एंगल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]