लालढांग से बारात लेकर जा रही बस गिरी गहरी खाई में, 40 से अधिक लोग सवार थे बस में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। हरिद्वार के लालढांग से बारात लेकर प्रखंड बिरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा तल्ला की ओर जा रही एक बस ग्राम सिमड़ी के समीप हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार लालडांग निवासी पंकज ने बताया की मंगलवार दोपहर 12 बजे बस लालढांग से कंडा मल्ला की ओर रवाना हुई। शाम करीब 7 बजे बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। बस में सवार 8-10 अन्य लोग किसी तरह खड्डे से बाहर निकल कर आए और मोबाइल फोन से अपने परिचितों को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  रोहित भट्ट सहित सात लोगो को कांग्रेस कमेटी के सोशल मिडिया विभाग में मिली नई जिम्मेदारी

घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मृतकों और घायलों की संख्या का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है लेकिन हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी लेते हुए डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित करते हुए उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news more than 40 people were in the bus The bus carrying the procession from Laldhang fell into a deep gorge Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    भवाली। कोतवाली भवाली क्षेत्र में घर से चोरी हुए लाखों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का भवाली पुलिस ने  24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से चोरी किए गए लगभग […]

Read More