पानी के बहाव में बही कार, कार में सवार तीन में से दो को बचाया पुलिस ने एक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। शीशमबाड़ा शेरपुर शिमला बायपास मार्ग पर शनिवार देर रात एक कार रपटे के तेज बहाव में बह गई। कार में तीन लोग सवार थे जिनमें 2 लोगों को स्थानीय व्यक्तियों व जिला पुलिस द्वारा सकुशल निकाल लिया गया जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाकर लापता व्यक्ति का शव बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

प्राप्त समाचार के मुताबिक शनिवार की देर रात कार सवार तीन लोग पौंटा साहिब से अपने रिश्तेदार से मिलकर घर वापस जा रहे थे। तभी शीशमबाड़ा शेरपुर शिमला बायपास मार्ग पर श्री राम स्कूल के पास रपटे में पानी के बहाव में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो लोगों मुकेश शर्मा (45) पुत्र राजवीर शर्मा निवासी थाना नेहरू कॉलोनी एवं अनिल कुमार (33) पुत्र बिसंबर पाल निवासी चंद्रबनी देहरादून को सकुशल कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया, जिन्हें हल्की चोट लगी है। वही कार सवार एक व्यक्ति लापता हो गया। जिसका एसडीआरएफ की टीम ने गहन सर्चिंग अभियान चलाकर शव बरामद किया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान राज कुमार पाल उम्र 65 वर्ष निवासी बंजारावाला करगी चौक देहरादून के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news one died The car washed away in the water two of the three in the car were rescued by the police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More