नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस, कोर्ट ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तुरंत पेश होने के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जोरदार हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि उनके कुछ जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया है। इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट का रुख किया, जहां उन्होंने न्याय की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि उनके पार्टी के चार जिला पंचायत सदस्य मतदान से ठीक पहले गायब हो गए,और उन्हें शक है कि इन्हें जबरन उठाया गया है। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सदस्यों को जबरन गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तुरंत पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही, गायब सदस्यों को जल्द से जल्द खोजने को कहा गया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर उनके सदस्यों को सुरक्षित वापस नहीं लाया गया, तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress reached the High Court Congress reached the High Court regarding Nainital District Panchayat President election Nainital District Panchayat President Election nainital news ordered DM-SSP to appear immediately the court ordered the District Magistrate and Senior Superintendent of Police to appear immediately uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डीएम- एसएसपी को तुरंत पेश होने के दिए आदेश नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव नैनीताल न्यूज हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More