जनरल रावत के योगदान को हमेशा याद रखेगा देश: बल्यूटिया

ख़बर शेयर करें -

   
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। काठगोदाम पॉलीशीट स्थित इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में शुक्रवार को दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 अन्य सैन्य कर्मियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखा गया तथा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। 

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने  स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का निर्णय लेते हुए शासन को भेजा त्यागपत्र  

कॉलेज के निदेशक दीपक बल्यूटिया ने कहा कि जनरल रावत हम सब का गौरव थे। वह हमारे लिए हमेशा एक मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत के रूप में रहेंगे। उनका असामयिक निधन होना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बल्यूटिया ने कहा कि सेना और देश के प्रति जनरल रावत का जुझारूपन उनके सेवा मेडल शौर्य गाथा का प्रतीक हैं। कॉलेज की छात्रा नेहा पॉल और अंकुर प्रकाश ने जनरल रावत की जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन नीरज कांडपाल ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव संजय जैन, प्राचार्य डॉक्टर सीमा धानिक, डॉ गायत्री मठपाल, रूपा पालीवाल, नीरज कांडपाल, जीवन तिवारी, हरीश रावत, गौरव बल्यूटिया, मनोज बल्यूटिया, पियूष बल्यूटिया, वीरेंद्र सिंह जग्गी आदि मौजूद रहे  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More