नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी युवक को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो की अदालत ने अर्थदंड के साथ सुनाई 20 साल करावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नई टिहरी। बालगंगा तहसील के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी युवक को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो की अदालत ने 20 साल का कठोर करावास की सजा और 10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न भरने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को पीड़िता को 2 लाख 50 हजार का प्रतिकर देने का भी आदेश दिया है। 
 
बालगंगा तहसील के एक गांव की महिला ने राजस्व उप निरीक्षक तुगाणा में 4 दिसंबर 2022 को तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया था कि 3 दिसंबर को उनकी 16 वर्षीय पुत्री सुबह घर से स्कूल के लिए गई थी। लेकिन देर शाम तक वह जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तहरीर में पास के गांव के एक युवक पर संदेह जताया। युवक राजस्थान में एक होटल में काम करता था। पुलिस ने राजस्थान के एक होटल के कमरे से 10 दिसंबर 2022 को नाबालिग को युवक के साथ बरामद करते हुएआरोपी को जेल भेजा। नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। शासकीय अधिवक्ता पोक्सो महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय में कई साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a youth found guilty was sentenced to 20 years of imprisonment with a fine court news Nai Tehri News POCSO Court rape of a minor girl Special judge POCSO court sentenced a young man guilty of raping a minor girl to 20 years of imprisonment with a fine uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More