22 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान आज पिछले 22 वर्षों से फरार और 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में नवादा नहर के पास से गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
 
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाते हुए पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की गई थी। जिसके बाद उपनिरीक्षक रजत कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हापुड़ जिले के सिंभावली थाना पुलिस के साथ मिलकर नौशाद की लोकेशन का पता लगाया। गिरफ्तारी के प्रयास में नौशाद ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नौशाद पुत्र नूर हसन उर्फ नूरा उर्फ नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला जमाईपुरा बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ व हाल पता – निडोली थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को घायल अवस्था में नवादा नहर के पास से गिरफ्तार करते हुए मौके से एक अवैध तमंचा मय एक जिंद कारतूस एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त पर मु0अ0सं0 1941/2002 धारा 398, 401 भादवि थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल मु0अ0सं0 336/2011 धारा 392,411 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड़, मु0अ0सं0 224/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़, मु0अ0सं0 44/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़, मु0अ0सं0 27/2024 धारा 379,411 भादवि थाना गीडवाना जनपद गीडवाना (राजस्थान) एवं मु0अ0सं0 319/2024 धारा 109 बीएनएस व 3/25/57 आर्म्स एक्ट थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ सम्मिलित है।
 
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक रजत सिंह कसाना,कांस्टेबल अनिल गिरी और सोनू सिंह शामिल रहे।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 000 was arrested by the police A criminal who was absconding for 22 years and carrying a reward of Rs 10 crime news Haldwani news injured during an encounter police arrested The criminal who was absconding for 22 years and had a reward of Rs 10 uttarakhand news was injured during an encounter with the police

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More