तीन दिनों से लापता देवर-भाभी का शव जंगल में मिला पेड़ से लटका, राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमॉर्टम को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में देवर और भाभी का शव जंगल में एक साथ पेड़ से लटका हुआ मिला है। दोनों बीते तीन दिनों से घर से लापता थे। राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत चार जुलाई से घर से लापता नंदा नगर के ग्राम प्राणमती में देवर-भाभी का शव जंगल में पेड़ में लटका मिला है। गांव की महिलायें जब जंगल में लकड़ी लेने गई तो उन्होंने देखा कि दोनों पेड़ पर लटके हुए थे। महिलाओं द्वारा ग्रामीणों को इस बारे में बताने के बाद ग्रामीणों द्वारा तहसील नंदा नगर को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर नायब तहसीलदार आरके देवली अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक ममता धर्मपत्नी अनिल कुमार उम्र 26 वर्ष और कुंवर राम पुत्र मेहरबान उम्र 27 साल बताएं गए हैं। दोनों रिश्‍ते में देवर भाभी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

उपजिलाधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि मृतकों का नाम ममता (26) और कुंवर राम (27) है। दोनों का शव प्राणमती गांव के जंगलों में पेड़ से लटका हुआ था। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी लगते थे। जंगल में महिलाएं सूखी लकड़ियां लेने आई थी, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके दोनों के शवों पर पड़ी। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को बताया। तहसील प्रशासन की टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला या फिर उनकी हत्या की गई है। दोनों के बारे में परिवार वालों और अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news missing for three days revenue police took the dead bodies in possession and sent postmortem The dead body of brother-in-law Uttrakhand news was found hanging from a tree

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More