कई दिनों से लापता लोहाघाट के युवक की पाटी से लाश बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। कई दिनों से लापता लोहाघाट के बिसारी गांव के युवक की लाश पुलिस ने पाटी से बरामद की है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जैसे ही ग्रामीणों को युवक के लाश मिलने की खबर मिली तो वह भड़क गए और हिरासत में लिए गए लोगों पीट दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटी विकास खंड के बिसारी गांव निवासी 28 साल के मोहित पंचैली पुत्र नवीन पंचैली 24 सितंबर से लापता था। शनिवार की सुबह उसका शव पाटी के रामलीला मैदान और वन विभाग कार्यालय के बीच बने एक अवैध टिनसेट से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। विगत 28 सितंबर को परिजनों ने पाटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से पुलिस मामले को लेकर कुछ लोगों से गहन पूछताछ कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। लाश मिलने के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मोहित अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। मृतक की दो बड़ी बहनें हैं। मोहित का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया है। शनिवार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीन लोगों पर स्थानीय लोगों ने पुलिस कस्टडी में ही हाथापाई शुरू कर दी। बमुश्किल पुलिस ने तीनों युवकों को बचाया। आशंका है जताई जा रही है कि जुए के पैसों को लेकर उपजे विवाद के बाद युवक की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news crime news missing for several days police took three people into custody The dead body of the youth of Lohaghat Uttrakhand news was recovered

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More