हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने जनपद के आधा दर्जन तहसीलदारों को यहां से वहां खिसका दिया है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय के हस्ताक्षरों से युक्त इस आदेश में कहा गया है कि जनहित में इन तहसीलदारों को स्थानांतरित किया गया है।
आदेश के मुताबिक अब तक धारी में अपनी सेवाएं दे रहे डा. ललित मोहन तिवारी को कालाढूंगी भेजा गया है। रामनगर के तहसीलदार कुलदीप पांडे अब लालकुआं के तहसीलदार होंगे। हल्द्वानी के तहसीलदार सचिन कुमार को धारी भेजा गया है, मनीषा मारकाना को नैनीताल से रामनगर भेजा गया है। लालकुआं के प्रभारी तहसीलदार युगल किशोर पांडे को नैनीताल का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। मनीषा बिष्ट को कालाढूंगी से हल्द्वानी तहसीलदार बनाया गया है। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]