हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शहर में वेडिंग जोन निर्धारण के संबंध में अधिकरियों के साथ बैठक की। डीएम ने नगर आयुक्त को फड़_ठेलों की संख्या के साथ ही वेडिंग जोन के स्थल भीचिन्हित और मार्किंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हर निर्धारित वेडिंग लोकेशन में फड़ ठेलों की संख्या भी निर्धारित होगी जिससे भविष्य में निर्धारित संख्या से अधिक लगने पर संबंधित केविरुद्ध
कारवाई की जा सके। वर्तमान में नगर निगम ने वेडिंग जोन के लिए आठ स्थलों को चिन्हित कर लिया है, जिसका ट्रैफिक के दृष्टिगत परीक्षण तथा चिन्हीकरण जारी है।
जिलाधिकारी ने कहा की नगर निगम को शहर में लगने वाले फड़ों की संख्या की ऊपरी सीमा निर्धारित करनी होगी तभी शहर व्यवस्थित रहेगा। आम जन से शिकायत मिलती रहती है कि आए दिन फड़ की संख्या बढ़ती जा रही है जबकि सभी को शहर में जगह उपलब्ध कराना संभव नहीं है। ऐसे में संख्या और स्थल कोनिर्धारित करना जरूरी है। इससे भविष्य में होने वाले क्राइम पर भी रोक लगेगी। डीएम ने कहा की साल 2022 में नगर निगम ने फड़ ठेलों का सर्वे कराया था जिसमें लगभग 1680 फड़ की संख्या निर्धारित की गई थी। फड़ एसोसिएशन की मांग है कि नगर निगम उन्हें पूर्व में हुए सर्वे की सूची दिला दे। वे अपने स्तर से भी हर फड़ लगाने वाले का फोटो और अन्य जानकारी भी उपलब्ध करा देंगे। जिलाधिकारी ने कहा की त्योहार का सीजन शुरू होते ही बाजार में फड़ की संख्या बढ़ जाती है।जिससे खरीदार को आवाजाही में मुश्किल और जाम लगता है। साथ ही अपराध बढ़ने की भी आशंका बनी रहती है।इससे बचाव के लिए सिटी मजिस्ट्रेट बाजार के व्यापारियों, फड़ ठेले हितधारको के साथ बैठक करें, जिससे किसी भी दुकान के आगे अनावश्यक फड़ का जमावड़ा न हो। व्यापारी इसमें सहयोग करें। पिछले दिनों डीएम ने नगर निगम क्षेत्र के वार्डों का निरीक्षण किया था। आम लोगों की शिकायत थी कि कॉलोनी के खाली पड़े प्लॉट में अराजक तत्वों के कारण माहौल खराब हो रहा है। इस संबंध में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निजी खाली प्लॉट में भू स्वामी से चाहर दीवारी या तार बाड़ कराने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया की अभी तक ऐसे 14 प्लॉट स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। साथ ही नगर निगम के प्लॉट में नगर निगम को तारबाड़ के माध्यम से सुरक्षित करने को कहा जिससे भविष्य में जन समान्य सुविधा के लिए विकसित किया जा सके।
बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, सी ओ नितिन लोहनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉 छह वर्षीय दो बच्चों […]