जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले गर्भगृह के कपाट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। करीब दो साल बाद जागेश्वर धाम में सभी प्रमुख मंदिरों के गर्भगृह के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज 27 फरवरी से खुल गए हैं। अब देश-विदेश से आने वाले भक्त गर्भगृह पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन पूजा पर भी लगी रोक हटा दी गई है। इससे जागेश्वर धाम के प्रति आस्था रखने वाले लाखों भक्त और स्थानीय पुजारियों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ईंट भट्टे के पास बने तालाब में तैरता मिला एक युवक का शव   

दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए मई 2020 में जागेश्वर धाम स्थित जागेश्वर, महामृत्युंजय, पुष्टि देवी, केदारनाथ आदि प्रमुख मंदिरों के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते दो साल से श्रद्धालु गर्भगृह पहुंचकर शिव का जलाभिषेक नहीं कर पा रहे थे। पुजारियों की ओर से मंदिर के खुले प्रांगण में टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के लिए पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।
लंबे समय से पुजारी मंदिर के गर्भगृह को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने की मांग पर मुखर थे। इसी को लेकर शनिवार को गुरुड़ाबांज स्थित तहसील में एसडीएम गोपाल चौहान की अध्यक्षता में पुजारियों के साथ बैठक हुई। तय हुआ रविवार से मंदिर के गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि
श्रद्धालुओं के लिए जागेश्वर धाम के मंदिरों के गर्भगृह के कपाट खोलने के निर्देश दे दिए हैं। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ेगा। जागेश्वर मंदिर में ऑनलाइन पूजा पर लगी रोक भी हटा दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  दीपावली का त्योहार मनाने घर जा […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More