एसीएमओ के ड्राइवर ने अपने ही साथ लिव इन में रह रही महिला की लोहे की रोड से मारकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हरिद्वार। यहां अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) के ड्राइवर मुकेश पुजारी ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। जिस युवती के साथ ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था, उसकी शुक्रवार (आज) तड़के करीब 03 बजे लोहे की रोड से मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश पुजारी अपनी पत्नी से करीब 11 साल से अलग रह रहा है। उसके पत्नी से 02 जवान बेटे हैं। वह भभूतावाला बाग निवासी पिंकी के साथ लिव-इन में रह रहा था। लिव-इन रिलेशन से उनकी एक 08 साल की बेटी भी है। पिंकी शिवलोक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बताया जा रहा है कि तड़के करीब 3 बजे मुकेश पुजारी ने पिंकी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुकेश को पिंकी पर शक था और इसी शक के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इसी के साथ लिव इन जैसे अपरिपक्व रिश्ते का खौफनाक अंत भी होगया।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

हत्या के बाद आरोपी खुद रानीपुर कोतवाली पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेलिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी मुकेश पुजारी स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ का ड्राइवर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। हत्या में प्रयुक्त रॉड को भी बरामद कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ACMO's driver ACMO's driver killed the woman living with him in a live-in relationship by hitting her with an iron rod haridwar news killed her by hitting her with an iron rod murder news uttarakhand news woman living with him in a live-in relationship अपने साथ लिव इन में रह रही महिला उत्तराखण्ड न्यूज एसीएमओ का ड्राइवर मर्डर न्यूज लोहे की रोड से मारकर कर दी हत्या हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More