सोशल मीडिया की दोस्ती ने युवती को पहुंचाया मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारोपी दोनों युवकों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। खड़कपुर से बीते 3 अगस्त से लापता अंजलि उर्फ प्रिया की हत्या के मामले का शनिवार(आज) पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मुताबिक युवती एक युवक पर शादी का दबाव बना रही थी इसलिए जंगल में ले जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। 

सोशल मीडिया यानि इंटरनेट लोगों को सार्वजनिक रूप से अपने विचारों, भावनाओं और जीवन के हिस्सों को दूसरों के साथ साझा करने की अनुमति देने वाला एक सामूहिक मंच तो है लेकिन पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने यह साबित कर दिया कि यह सामूहिक मंच अब बेहद खतरनाक और अमानवीय बनता जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आज कल युवा असली जीवन के रिश्तों की अनदेखी कर नकली रिश्ते तो बना लेते है हैं किन्तु वास्तविकता में अस्वीकृति उन्हें गुनाह और आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर देती है। यही वजह आज अंजली उर्फ प्रिया की भी मौत का कारण बनी। अंजली को नहीं पता था कि वह जिससे दोस्ती और प्यार पाने की कोशिश कर रही वह ही उसे मौत के घाट उतार देगा।  

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

एसपी सिटी हरवंश सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती अंजलि की फेसबुक और इंस्टाग्राम से किच्छा के ही यामीन नाम के एक युवक से दोस्ती हुई और वह पहले भी कई बार उससे मिली। बीते 3 अगस्त को वह घर से निकली और लापता हो गई जिसके बाद से ही परिजन लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी खोजबीन कर रहे थे। पुलिस की जांच में युवती की मां के मोबाइल नंबर से बातचीत होनी पाई गई। जिसके आधार पर एक-एक करके पूछताछ शुरू की गई तो इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। पुलिस ने यामीन और सचिन नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मुताबिक युवती यामीन पर शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए जंगल में ले जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। जिनकी निशानदेही पर आज मौके से शव भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ आज घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने चौकी में प्रदर्शन किया और पुलिस पर पूरे मामले में लापरवाही का आरोप भी लगाया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news nainital news The friendship of social media led to the death of the girl the police arrested both the accused youths Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More