युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां फूलचौड़ में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक पंचशील कॉलानी निवासी 25 वर्षीय युवती का विवाह दस माह पूर्व हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उठने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच युवती की सास होली खेलने चली गई थी। जबकि वह घर के अन्य सदस्यों के साथ कामकाज में लगी हुई थी। कुछ देर बाद घर की दूसरी मंजिल में बेसुध अवस्था में मिली । आनन-फानन में परिजन उसे एसटीएच ले आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। युवती के ससुराल और मायके वाले मोर्चरी पहुंचे हुए थे। तभी युवती की मौत को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। पुलिस के आने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The girl died under suspicious circumstances the police handed over the dead body to the relatives after postmortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More