डबल की जगह ट्रिपल इंजन की सरकार हल्द्वानी में है उसके बाद भी विद्युत की अघोषित कटौती से जनता त्रस्त – हृदयेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बरसात के शुरुआती चरण में ही नगर निगम के तमाम दावों की पोल खुल गई है नगर निगम हर साल नालों की सफाई को लेकर के भारी-भरकम बजट लगाता है किंतु रिजल्ट ढाक के तीन पात ड्रेनेज सिस्टम आज भी हल्द्वानी का वही है यह बात शहर के विकास को लेकर आज एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कही। 

हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी की पूर्व विधायक स्वर्गीय इंदिरा हृदेश जी के विकास के विजन से यह लोग कोसों दूर हैं। भाजपा केवल और केवल धर्म और जात की राजनीति करती है। हल्द्वानी तथा आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। हमारे क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा हृदयेश द्वारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में नलकूपों की व्यवस्था कर जनता की पेयजल की समस्या का समाधान किया गया परंतु वर्तमान में सही रखरखाव न होने के कारण उसका लाभ भी जनता तक पहुंचाने में सरकार विफल हुई है। अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल समस्या से निदान हेतु बनाए गए करोड़ों रुपए की योजना में आवंटित धनराशि का सही उपयोग ना होने के कारण उसका लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है। अपनी चमचमाती सड़कों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध  शहर की सड़के अब चलने लायक नहीं बची है। विगत 5 वर्षों से हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का निर्माण थम सा गया है और गड्ढों से युक्त सड़कों पर आए दिन दुर्घटना होने की संभावना से जनता में आक्रोश है। किंतु भारतीय जनता पार्टी को जनता के आक्रोश व असुविधा से कोई लेना देना नहीं। धर्म और सामाजिक द्वेष के सहारे भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में काबिज हो जाना चाहती है। विधायक हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी की जनता ने तो डबल की जगह ट्रिपल इंजन की सरकार दी हुई है बावजूद जनता हर सुविधा से वंचित है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: even after that the public is troubled by the unannounced cut of electricity - Hridayesh Haldwani news The government of triple engine is in Haldwani instead of double Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      बागेश्वर। यहां राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार (आज) सुबह स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।   जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह अपने विद्यालय के […]

Read More
उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More