सिरफिरे युवक ने अपनी बूढ़ी नानी को कमरे में बंधक बनाकर की मारपीट, पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग एवं पुलिस एक्ट में किया चालान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। बिंदुखत्ता के रावत नगर द्वितीय गांव में बीती रात्रि एक वृद्धा को उसकी बेटी के बेटे द्वारा कमरे में बंद कर मारपीट कर लहूलुहान करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, वहीं पुलिस ने उसका पुलिस एक्ट एवं शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिन्दुखत्ता के रावतनगर द्वितीय निवासी कमलेश उपाध्याय की माता विनीता उपाध्याय अपने मकान में अकेली रहती हैं, बताया जाता है कि उनकी लड़की का लड़का अपनी नानी से मिलने आया और उसने अंदर से दरवाजे और खिड़की बंद कर वृद्धा के हाथ-पांव बांध कल उससे मारपीट शुरू कर दी। सिरफिरे युवक ने वृद्धा के सिर पर राड से प्रहार कर दिया, इसी दौरान आस-पड़ोस के लोगों को उक्त घटना की कुछ आहट हुई तो उन्होंने खिड़की के रास्ते घर के भीतर घुस कर आरोपी को दबोच लिया, तथा गंभीर रूप से घायल वृद्धा को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया, जहां उसके सिर में 14 टांके आए हैं। ग्रामीणों ने आरोपी को बिंदुखत्ता पुलिस चौकी के जवानों के सुपुर्द कर दिया। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि बीती रात हुई इस घटना के बाद उन्होंने वृद्धा के परिजनों से संपर्क किया और तहरीर देने को कहा परंतु किसी ने भी मामले में तहरीर नहीं दी तो कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक का पुलिस एक्ट एवं शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news nainital news The headstrong young man beat up his old grandmother by holding her hostage in the room the police challaned the accused for breach of peace and in the Police Act Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More