भूमि अधिकार सम्मेलन! अनिश्चितकालीन धरने के 35 वें दिन गांव में जारी रहा धरना 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। मालिकाना अधिकार समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना बागजाला में 35 वें दिन भी जारी रहा।सर्वप्रथम “भूमि अधिकार सम्मेलन” की वृहद सफलता के लिए किसान महासभा की ओरसे बागजाला और विभिन्न वन भूमि नजूल भूमि के गांवों की जनता को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
 
किसान महासभा बागजाला की कार्यकारिणी सदस्य हेमा देवी ने कह, किसानमहासभा के संगठित होने की प्रेरणा और लाल झंडे को लेकर लड़ने के हौसले ने ही हमको ताकत और हिम्मत दी है।किसान महासभा ने तमाम वन भूमि पर बसे हुए लोगों को जिस तरह से मालिकाना अधिकार के लिए एकसाथ लाने का काम किया है उससे उम्मीद जगी है कि वन भूमि पर बसे सभी लोगों को मालिकाना अधिकार मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
 
किसान महासभा के सचिव वेद प्रकाश ने कहा कि, यदि सरकार ने शीघ्रता से हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार कर मालिकाना अधिकार देने की घोषणा नहीं की, तो भूमि अधिकार सम्मेलन की घोषणा के अनुरूप हम मुख्यमंत्री के सचिव कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे।
 
अध्यक्षता करते हुए डा उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि, हमारी एकता ने प्रशासन को बुधपार्क हल्द्वानी में हमारा मांग पत्र आकर लेने को बाध्य किया, आगे भी इसी एकता और संघर्ष के बल पर जीत हासिल होगी।
 
इसके अतिरिक्त धरने को किरन प्रजापति, गरीना, साविन मलिक, हेमा आर्य, अंगद सिंह कार्की, प्रेम सिंह नयाल, बची सिंह कपकोटी, मो नबी, सुलेमान मलिक आदि ने भी संबोधित किया। 35 वें दिन के धरने में किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, डा उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, विमला देवी, डा कैलाश पाण्डेय, अंगद सिंह कार्की, प्रेम सिंह नयाल, दीवान सिंह बर्गली, हरक सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, हरीश चन्द्र, किरन प्रजापति, एम एस मलिक, साविन, जरीना, दौलत सिंह कुंजवाल, सोहन लाल, चन्दन सिंह मटियाली, भोला सिंह, दीप चन्द्र पाण्डे, हनीफ, महेश राम, मीना भट्ट, पार्वती, नसीम अहमद, रेशमा, पुष्पा, नसरीन मन्नू देवी, तुलसी, ऋषि मटियाली, चन्दन, दिनेश चन्द्र, रेखा रानी, शोभा, नसरीन, सुनीता देवी, मो नबी, कुलदीप सिंह, बैजन्ती देवी आदि शामिल रहे।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 35 वें दिन गांव में जारी रहा धरना Haldwani news indefinite sit-in over ownership rights Land Rights Conference! The indefinite sit-in continued in the village on the 35th day the sit-in continued in the village for the 35th day uttarakhand news villagers protested for land rights उत्तराखण्ड न्यूज भूमि अधिकार को ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन मालिकाना अधिकार को लेकर अनिश्चितकालीन धरना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More