समाप्त हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, अब 8 नवंबर 2022 को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई दिया। भारत में ये सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ, हैदराबाद,  पुणे, भोपाल, चंडीगढ़, नागपुर में दिखाई दिया। भारत में सूर्य ग्रहण का कुल समय लगभग 1 घंटे 40 मिनट रहा।

सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार अपराह्न 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू हो गया था, जो सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म हुआ। भारत में यह सूर्य ग्रहण अपराह्न लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर सायंकाल 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हुआ। साल का ये अंतिम सूर्यग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगा है। मेष, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर इस ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अब साल 2027 में 2 अगस्त को भारत में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। इसके बाद अगले महीने 8 नवंबर 2022 को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ग्रहण शुरू होता है तो यह तीन महीने के अंदर-अंदर अपना रंग दिखाना शुरू कर देता है और जब 15 दिन के अंदर-अंदर दो ग्रहण पड़ रहे होते हैं तो यह किसी ना किसी त्रासदी को जन्म देते हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान तमाम ऐसे वायरस एक्टिव हो जाते हैं जिसे आप नग्न आखों से नहीं देख पाते। ऐसे में ये वायरस आपके भोजन में शामिल हो जाते हैं और आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए इस दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2022 now the last lunar eclipse of the year will take place on November 8 Special news The last solar eclipse of the year ended

More Stories

खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More
खास खबर

अपने हुए बेगाने : बूढ़ी अवस्था का वृद्धाश्रम बना सहारा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]

Read More