बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण का मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल। नैनीताल जिले में विगत दिनों चर्चाओं में रहे बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी को गिरफ्तार कर लिया है।

 
मामले में धारा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 , भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2020 की धारा 115, 319, 69 के अंतर्गत थाना मल्लीताल में 29/04/2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया था।वादी द्वारा दीगई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी, निवासी कुँआताल, भीमताल ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से वह पहले विश्वास कायम करता और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।
 

आरोप है कि वर्ष 2020 में संपर्क स्थापित करने के बाद आरोपी ने वादी से करीब 17 लाख रुपये विभिन्न उपकरणों जैसे कैमरा, लेंस और मोबाइल आदि पर खर्च कराए। इसके बाद विवाह का झांसा देकर अपनी धार्मिक पहचान छिपाई गई और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।मामले में अन्य पीड़िताओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायतें सामने आने से प्रकरण और गंभीर हो गया, जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली, किन्तु उसे किसी प्रकार की राहत प्राप्त नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

एसएसपी द्वारा गठित विशेष टीम भीमताल पुलिस, एसआईटी, एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा एसपी क्राइम नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जाती रही। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप फरार आरोपी मो0 यूनुस उर्फ एमडी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नहीं चलेगा धर्मान्तरण का खेल : डॉ मंजूनाथ टीसी     

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में धर्मांतरण का खेल अवैध कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इस दौरान पुलिस टीम में अंजना नेगी  क्षेत्राधिकारी भवाली (टीम प्रभारी), राजेश कुमार यादव  प्रभारी निरीक्षक, भीमताल, प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, विजय नेगी थानाध्यक्ष बेतालघाट, उप निरीक्षक मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल, उप निरीक्षक मोहन सोन थाना खनस्यू, उपनिरीक्षक महेन्द्र राज कोतवाली भवाली, महिला उप निरीक्षक सुनीता कुमार प्रभारी महिला समाधान केंद्र नैनीताल, महिला उपनिरीक्षक आशा बिष्ट थाना तल्लीताल, कांस्टेबल हरीश बिष्ट कोतवाली भवाली, कांस्टेबल विरेंद्र गोले कोतवाली भीमताल, कांस्टेबल प्रकाश चन्द कोतवाली भीमताल, राहुल राणा कोतवाली भीमताल, कांस्टेबल ललित आगरी कोतवाली भीमताल, हेड कांस्टेबल कुन्दन कनैत एसओजी, कांस्टेबल अरविन्द बिष्ट एसओजी, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेठा एसओजी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Mohammad Yunus alias 'MD' nainital news the prime accused in the high-profile conversion case is now in police custody uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी पुलिस गिरफ्त में

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More