स्वीट हाऊस में फ्रीज ठीक करने आए मैकेनिक की सिर पर गैस सिलेंडर गिरने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। यहां स्टेंडर्ड स्वीट हाऊस में फ्रीज ठीक करने आए मैकेनिक के सिर पर गैस सिलेंडर गिरने से मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व तमाम लोगों मौके पर पहुंचे और उसके बाद कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला ऊधमसिंहनगर किच्छा के बांडिया भट्टा वार्ड पांच निवासी लालता प्रसाद फ्रिज ठीक करने का काम करते थे। गुरुवार को रामपुर रोड चौराहा स्थित प्रतिष्ठान से उन्हें फ्रिज ठीक करने के लिए बुलाया गया था। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह गांव के ही परिचित अध्यापक प्रभात के साथ दुकान पर पहुंचे। इसके बाद प्रभात दुकान के बाहर ही रुक गए और लालता प्रसाद गोदाम में खराब फ्रिज देखने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी प्रभात ने बताया कि उसी समय प्रतिष्ठान की ऊपरी मंजिल पर रस्सी से बांधकर 22 किग्रा का व्यवसायिक सिलेंडर पहुंचाया जा रहा था। गोदाम से बाहर आते समय वह सिलेंडर लालता प्रसाद के सिर पर गिरने से सिर के दो टुकड़े हो गए और मौके पर ही मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा होते ही चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को एसटीएच पहुंचाया। अनहोनी की सूचना पर मृतक की पत्नी व परिजन समेत दर्जनों ग्रामीण पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने समझाकर शव को मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया। यहां कोतवाल राजेश यादव की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद तहरीर सौंपी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news died Haldwani news Sweet House the gas cylinder fell on his head the mechanic who came to fix the fridge The mechanic who came to fix the fridge in the sweet house died after the gas cylinder fell on his head uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More