देर रात तक चली कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, फिर भी नहीं हो पाया उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला नहीं हो पाया है। सोमवार को नई दिल्ली में देर रात तक केंद्रीय चुनाव समिति में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। सभी सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला अटका हुआ है। 15 मार्च को दोबारा से सीईसी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अंबिका सोनी, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सीईसी के सदस्य एवं विधायक प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

माना जा रहा था कि सीईसी की बैठक में हरिद्वार, गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा व नैनीताल लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। लेकिन प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय नहीं हो पाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड समेत गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई। लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई। 15 मार्च को फिर से सीईसी की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। उधर, टिकट के दावेदारों ने भी दिल्ली में डेरा डाल रखा है। दावेदार शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर टिकट की पैरवी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news new delhi news still the candidates could not be decided on five seats of Uttarakhand The meeting of Congress Central Election Committee lasted till late night

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More