आटो में बैठ कर लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य आए पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विगत दिनों शहर में आटो में बैठ कर लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 महिलाओं एवं एक नाबालिक लड़की को मुखानी पुलिस एवं एसओजी ने गिरफ्तार किया है। 

शहर में चेन स्नेचिंग एवं लूट की घटनाओं के बाद सीसीटीवी कैमरों एवं मुखबिरो की मदद से चैन स्नैचिंग रूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई। गिरोह में कुल 04 महिलायें व नाबालिक लड़की शामिल है। पकड़े गए आरोपियों में सरिता देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी राजेश चमार, सुनीता देवी उम्र-30 वर्ष पत्नी विजय कुमार, अन्तिमा देवी उम्र-19 वर्ष पत्नी गिद्धन चमार, मंजू देवी उम्र पत्नी अर्जुन चमार निवासीगण- ग्राम बंजाराह पो0 साउखोर, थाना बडहलगंज तहसिल गोला, जिला-गोरखपुर यूपी शामिल है। एक बालिक नाबालिक उम्र-12 वर्ष निवासी उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया। महिला कांस्टेबल के द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ व उनकी तलाशी ली गयी तो सरिता देवी के पर्स से एक सोने की चैन जो हुक से एक सिरे से टूटी हुई है बरामद हुई। वही अन्तिमा देवी की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने की चैन व मंजू देवी की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से भी एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का बरामद हुए है। पकड़ी गई महिलाओं से मौके पर चोरी का माल बरामद होने व सभी महिलाओं द्वारा विधि विवादित किशोरी रवीना उपरोक्त को साथ लेकर संयुक्त रुप से लगातार सठयन्त्र रचकर व योजना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The members of the gang who carried out the incidents of robbery and chain snatching by sitting in the auto came in the custody of the police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More