बदमाशों ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, हत्यारों की गिरफ्तारी को लोगों ने किया टांडा चौकी का घेराव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। यहां एक युवक को कुछ बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों की पकड़ के लिए टीमें गठित कर दी है।  

प्रकाशपर्व के दिन घर में फैले इस अंधियारे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद स्वजनों और मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने टांडा चौकी का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक के साथ मारपीट हुई थी। जिस पर चौकी में तहरीर भी दी गई थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

बताते चलें कि मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी 22 वर्ष के युवक गिरीश ठाकुर पुत्र विजय का शव सोमवार की सुबह रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सोसाइटी परिसर में देखा गया। शव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है। युवक को गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जाता है कि युवक को रात दस बजे तक मोहल्ले में देखा गया था। उसके बाद से वह गायब था। आज सुबह उसका शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। मृतक गिरीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मामले में एसपी चंद्र मोहन सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news people surrounded Tanda post to arrest the killers The miscreants shot the young man to death US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More