विधायक ने 17 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत डामरीकरण के कार्य को ठंड में किए जाने पर नाराजगी जताते हुए रुकवाया कार्य  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
भीमताल। यहां विधानसभा क्षेत्र के खुटानी से पदमपुरी, धारी, धानाचूली पहाड़पनी मानाघेर मोटर मार्ग पर 17 करोड़ रुपए की लागत से हो रहे डामरीकरण का काम विधायक राम सिंह कैड़ा ने रुकवा दिया। विधायक ने कहा कि भीषण ठंड में डामरीकरण करने से न केवल गुणवत्ता खराब हो रही है, बल्कि डामर उखड़ने लगा है।
 
बताते चलें कि खुटानी से धारी, धानाचूली, पहाडपानी मोटर मार्ग खराब होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के समय किसानों को आवागमन में भी काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मोटर मार्ग में गड्ढे बने थे।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग की। जिस पर विधायक कैड़ा ने क्षेत्र केग्रामीणों की मांग पर शासन से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए पैसा 17 करोड़ रुपए स्वीकृत कर डामरीकरण का कार्य शुरू कराया गया था। आज जब विधायक राम सिंह कैड़ा ने विनायक से चांफी के पास
डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया तो ठंडी जगह पर डामरीकरण से नाराज विधायक ने कार्य रुकवाते हुए  आधिकारियों को कहा ठंडे में डामरीकरण करने से कई जगह मोटर मार्ग मै डामरीकरण उखड़ रहा है। विधायक ने अधिकारियों से डामरीकरण को गुणवत्ता से करने एवं ठंड में डामरीकरण का कार्य बंद करने एवं मार्च के बाद कार्य शुरू करने को कहा। विधायक ने कहा हमारी सरकार ने जनता के लिए पैसे दिया है जिसका दुरुप्रयोग नहीं होने दिया जायेगा।
 
विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मोटर मार्गो पर डामरीकरण करने के लिए पैसा स्वीकृत किया गया है कई मोटर मार्गो पर डामरीकरण का कार्य हो चुका है कई जगह कार्य लगातार किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगो को परेशानियो का सामना न करना पड़े।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Asphaltisation work sanctioned at a cost of Rs 17 crore Bhimtal MLA bhimtal news displeasure over it being carried out in the cold expressing displeasure over it being carried out in the cold sanctioned at a cost of Rs 17 crore Stopped work The MLA stopped the work of asphalting uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More