प्यार में पागल दो बच्चों की मां अपने से छोटे युवक के इश्क़ में हुई पागल, मामला पहुंचा कोतवाली  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुंआ। दो बच्चे की मां के कुंवारे युवक के साथ रहने की जिद के चलते कोतवाली पुलिस पिछले 24 घंटे से परेशान है। अंततः पुलिस ने जहां पति और पत्नी के आशिक का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। वही पत्नी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार यहां निकटवर्ती वर्मा कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय लेखपाल की 32 वर्षीय पत्नी का दूसरी कॉलोनी में रहने वाले युवक 22 वर्षीय सुनील से चल रहे प्रेम संबंध इतने गहरा गए कि दो बच्चों की मां जिसकी बड़ी बेटी 8 वर्ष की, जबकि छोटा बेटा 7 वर्ष का है, को इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ गत दिवस उसने 22 वर्षीय युवक सुनील का हाथ पकड़ लिया और उससे शादी करने की जिद करने लगी। विवाहिता के प्रेम में अंधा हो चुका सुनील भी शादी को तैयार हो गया, यह सब देख लेखपाल आश्चर्यचकित था, उसने आनन-फानन में यह खबर विवाहिता के खैरानी बिंदुखत्ता स्थित मायके वालों को सुनाई तो वह भी आश्चर्यचकित हो गए, विवाहिता के माता-पिता अन्य संबंधियों को लेकर कोतवाली पहुंच गए, वहीं विवाहिता भी अपने प्रेमी को लेकर कोतवाली धमक गई, कोतवाली में पहुंचे लेखपाल भी आग बबूला होकर सुनील से भिड़ने को तैयार था। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

पुलिस का कहना था कि वह महिला को जबरदस्ती उसके पति के साथ नहीं भेज सकते हैं, विवाद अधिक बढ़ा तो कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को रात्रि में वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेज दिया, जबकि महिला के पति एवं प्रेमी दोनों को कोतवाली में बिठा दिया, बुधवार की प्रातः से दोपहर बाद तक कोतवाली में तीनों के परिजन एकत्र होकर पुलिस से हस्तक्षेप करने की बात कह रहे थे, इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता के पति और प्रेमी दोनों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है। जबकि विवाहिता को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, अब एसडीएम कोर्ट में ही तीनों की सुनवाई होगी और एसडीएम का निर्णय ही सर्वमान्य माना जाएगा। फिलहाल पति पत्नी और वो के बीच चल रहा है यह मामला पिछले 24 घंटे से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More