साम्राज्यवादी, उपभोक्तावादी अश्लील संस्कृति की वजह से भारत में महिला अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही – बिंदु गुप्ता  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


लालकुआं। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, प्रगतिशील भोजन माता संगठन, परिवर्तकामी छात्र संगठन एवं इंकलाबी मजदूर ने गांधी पार्क में संयुक्त रुप से सभा एवं जुलूस निकाल कर अंतरराष्ट्रीय श्रमिक महिला दिवस को बड़े जोश खरोश एवं उत्साह के साथ मनाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय श्रमिक महिला दिवस की क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सभा का संचालन करते हुए प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिंदु गुप्ता ने ऐतिहासिक विरासत एवं महत्व को प्रमुखता से रखा और यह कहां की भारत में होने वाले महिला अपराधों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसकी मुख्य वजह पतित साम्राज्यवादी, पूंजीवादी, उपभोक्तावादी अश्लील संस्कृति है। सभा को आगे बढ़ाते हुए प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की साथी पुष्पा ने ऐतिहासिक क्रम से शुरू करते हुए कहा कि इतिहास का कोई भी संघर्ष, आधी आबादी यानी महिलाओं के बगैर संभव नहीं हुई है। चाहे फ्रांसीसी क्रांति हो, रूस की सर्वहारा क्रांति या भारत का स्वतंत्रता संघर्ष हो। परिवर्तनकामी छात्र संगठन की साथी पिंकी ने सभी आंदोलनों में छात्राओं की भागीदारी को अहम बताया एवं भारतीय समाज में महिलाओं की सामंती बेड़ियों को तोड़ने का आवाहन किया। इंकलाबी मजदूर केंद्र के साथी पंकज ने सर्वहारा वर्ग की मेहनतकश महिलाओं को संघर्षशील इतिहास का परिचायक बताते हुए कहा की भारत में जुझारू एवं संघर्षशील महिलाओं को याद किया जाना चाहिए जैसे रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, दुर्गा भाभी, प्रीति लता वाडेदर, कल्पना दत्त इत्यादि। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज, बाबूलाल, तुलसी, शीला, मीना, सुधा, सुशीला, विमला, सीमा इत्यादि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More