लकड़ी लेने जंगल गए बुजुर्ग को गुलदार ने बनाया निवाला, खोजबीन के बाद जंगल से शव बरामद

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। देहरादून के सहसपुर के जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग को गुलदार ने मार डाला। काफी देर बाद भी वापस नहीं लाैटने पर परिजन खाेजबीन के लिए गए तो जंगल में करीब ढाई किलोमीटर भीतर इरफान का शव मिला। उसके गले और आंख के आसपास गहरे जख्म थे। माना जा रहा है कि गुलदार के हमले में इरफान की जान गई है। घटना कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के सहसपुर क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, इरफान अपने छोटे भाई युसूफ के साथ सुबह 7.00 बजे लकड़ी बीनने जंगल में गया था। कुछ देर बाद करीब 9.00 बजे युसूफ कुछ लकड़ियां लेकर वापस लाैट आया, जबकि इरफान अभी वहीं था। उसने थोड़ी देर में घर आने की बात कही। इसके बाद जब 10 बजे तक भी इरफान घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

 

फोन से संपर्क नहीं होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इरफान की तलाश करते हुए परिजन जंगल में करीब ढाई किलोमीटर भीतर पहुंचे तो वहां शव बरामद हुआ। शिनाख्त के बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची वनविभाग और पुलिस की टीम ने माैके पर जांच पड़ताल की। इससे पहले परिजन शव को लेकर घर आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

सूचना पर डीएफओ मयंक गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव के पोस्टमार्टम के लिए कहा तो परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। डीएफओ ने उन्हें समझा बुझाकर मुआवजे के लिए पोस्टमार्टम को अनिवार्य बताया।वन विभाग की सूचना पर सहसपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बीच शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। डीएफओ ने कहा कि गुलदार के हमले से माैत की आशंका को देखते हुए जंगल में गश्त बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Elderly Man Who Went to Forest for Firewood Falls Prey to Leopard; Body Recovered After Search uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गुलदार ने बनाया निवाला जंगल से शव बरामद देहरादून न्यूज लकड़ी लेने जंगल गया बुजुर्ग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More