हाथी से बचकर भाग रहा व्यक्ति गिरा खाई में, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत कोटद्वार में हाथी से बचकर भाग रहा व्यक्ति अचानक खाई में गिर गया सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

बताया जाता है कि जंगली हाथी को अपनी तरफ आता देख देर रात एक व्यक्ति अचानक खाई में जा गिरा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने गहरी खाई में उतर कर उस व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया घायल व्यक्ति की पहचान सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन के रूप में हुई। एसडीआरएफ को लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी अपनी रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Pauri gadwal news SDRF rescued and took him to the hospital The person running away from the elephant fell into the ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More