सीमांत पिथौरागढ़ जिले में नैनीसैनी एयरपोर्ट के उच्चीकरण के प्रस्ताव को राज्य सरकार से मिली सैद्धांतिक मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/पिथौरागढ़। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के लिए एक बड़ी राहत और सौगात की खबर सामने आई है।नैनीसैनी एयरपोर्ट के उच्चीकरण के प्रस्ताव को राज्य सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है, जिससे अब यहां से 72 सीटर विमान उड़ान भर सकेंगे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ ही एयरपोर्ट को थ्री-सी श्रेणी में उच्चीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अब तक यह एयरपोर्ट टू-सी श्रेणी में शामिल था, जिसके चलते यहां बड़े विमानों की आवाजाही संभव नहीं थी। लेकिन अब उच्चीकरण और विस्तार के बाद पिथौरागढ़ देश के हवाई नक्शे पर एक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

 

AAI द्वारा उच्चीकरण को लेकर पहले ही विस्तृत सर्वे किया जा चुका है, जिसकी रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई थी। अब सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने भी अपना तकनीकी सर्वे पूरा करते जल्द ही विस्तारीकरण का औपचारिक प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट के उन्नयन से पर्यटन, व्यवसाय, सुरक्षा और विकास को एक साथ गति मिलेगी।यह न सिर्फ क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि सीमांत क्षेत्र की रणनीतिक महत्ता को भी और पुख्ता करेगा।

हालांकि इस परियोजना की राह पूरी तरह आसान नहीं है। एयरपोर्ट के आसपास उपजाऊ कृषि भूमि है, जहां पर वर्षों से बासमती और अन्य धान की किस्मों की खेती होती आ रही है। पूर्व में भूमि अधिग्रहण को लेकर स्थानीय किसानों का विरोध और आंदोलन भी हो चुका है। ऐसे में प्रशासन के लिए ग्रामीणों को मनाना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। साथ ही विस्तारीकरण की जद में आने वाले कई आवासीय और व्यावसायिक भवनों को भी हटाना पड़ेगा।इसके लिए जिला प्रशासन ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है और जल्द ही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

नैनीसैनी एयरपोर्ट का उन्नयन न सिर्फ एक आवागमन का साधन होगा, बल्कि यह सुरक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में भी एक नई क्रांति ला सकता है। चीन और नेपाल से सटी सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ के लिए यह एयरपोर्ट रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम है। वहीं मुनस्यारी, चौकोड़ी, पातालभुवनेश्वर और आदि कैलाश जैसे पर्यटन स्थलों की पहुँच सुगम होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्त के ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा, “नैनीसैनी एयरपोर्ट के उच्चीकरण को लेकर शासन से मिली मंजूरी जिले के लिए एक गर्व का विषय है। विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से पिथौरागढ़ को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन को नई उड़ान।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun/Pithoragarh News Frontier Pithoragarh district the proposal for upgradation of Nainisaini Airport has received in-principle approval from the state government The proposal for upgradation of Nainisaini Airport in the border district of Pithoragarh has received in-principle approval from the state government uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून/पिथौरागढ़ न्यूज नैनीसैनी एयरपोर्ट का उच्चीकरण प्रस्ताव राज्य सरकार से मिली सैद्धांतिक मंजूरी सीमांत पिथौरागढ़ जिला

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More