राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व हल्द्वानी में तीमारदारों के ठहरने हेतु बनेगें विश्राम गृह, मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में चिकित्सा शिक्षा विभाग व सेवादान आरोग्य संस्था के बीच हुआ एमओयू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

 

 

देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व हल्द्वानी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों व तीमारदारों के लिए विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। विश्रामगृह में तीमारदारों के ठहरने, बैठने, पेयजल, भोजन, शौचालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी।

इस हेतु बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विश्राम गृह सुविधा के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग व सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में विश्राम गृह बनने से तीमारदारों को भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सेवादान आरोग्य संस्था से किच्छा स्थित एम्स सैटेलाइट सेंटर में भी यह व्यवस्था करने को कहा जिस पर संस्था ने सहमति जताई। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार मरीजों के साथ उनके तीमारदारों की कठिनाइयों को भी गंभीरता से समझती है। अस्पतालों में दिन-रात परिजनों को समय बिताना पड़ता है। उनकी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने विश्राम गृह बनाने का निर्णय लिया है।पहले चरण में दून व हल्द्वानी मेडिकलकॉलेज में तीमारदारों को विश्राम गृह की सुविधाएं मिलेगी।

बताते चलें कि विश्राम गृहों के निर्माण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 1750 वर्गमीटर व राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 1400 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध की गई है। आगामी 20 वर्षों के लिए एमओयू वैध रहेगा। सेवादान आरोग्य फाउंडेशन शीघ्र ही दोनों मेडिकल कॉलेजों में कुल 350 बिस्तरों की क्षमता वाले विश्राम गृहों का निर्माण करेगी। 10 बेड वाले पांच व आठ बेड वाले दो शयनागारों में 55 रुपये प्रति बिस्तर तीमारदारों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा 6 बेड वाले 5 शयनागार में तीमारदारों को 75 रुपये प्रति बिस्तर मिलेगा। विश्रामगृह में डबल बेड वाले 33 कमरे का 330 रुपये प्रति कक्ष की दर पर लोगों को मिलेंगे। डबल बेड वाले 8 कमरे (एसी युक्त)850 रुपये प्रति कक्ष में मिलेगा। इसके अलावा विश्रामगृह में चार बेड वाले 36 कमरे का दरें 75 रूपये प्रति बिस्तर के हिसाब से मिलेंगे।विश्राम गृहों में नाश्ता 20 रुपये, दोपहर व रात्रि भोजन 35 रुपये में उपलब्ध होगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार, सचिव विनय शंकर पांडेय, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना, सेवादान आरोग्य संस्था से अभिषेक सक्सेना, आनंद सिंह बिसेन, अमित दास मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Government Medical College Dehradun and Haldwani MoU was signed between the Medical Education Department and Sevadan Arogya Sanstha MoU was signed between the Medical Education Department and Sevadan Arogya Sanstha in the presence of Chief Minister Dhami presence of Chief Minister Dhami Rest houses will be built for the stay of the attendants Rest houses will be built for the stay of the attendants in Government Medical College Dehradun and Haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चिकित्सा शिक्षा विभाग व सेवादान आरोग्य संस्था के बीच हुआ एमओयू तीमारदारों के ठहरने हेतु बनेगें विश्राम गृह देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व हल्द्वानी

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More