जंगल में दंगल, पार्टी करने से रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड का फोड़ा सिर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज में जंगल से पार्टी करने गए युवकों को मना करने पर युवकों ने रेंज के दो वनकर्मियों पर हमला कर दिया घटना में एक फारेस्ट गार्ड का सिर फट गया जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में बिना वैध अनुमति संचालित दो मदरसों को प्रशासन ने किया सील

मामले में वनकर्मी ने काठगोदाम थाने में 11 अज्ञात लोगोंं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की तहरीर सौंपी है। जंगल में वन विभाग के ट्रैप कैमरे में कैद इन आरोपितों को पुलिस चिह्नित करने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सायं करीब चार बजे सुनकोट फारेस्ट चौकी में फारेस्ट गार्ड तरुण कांडपाल और प्रमोद पंत ड्यूटी कर रहे थे तभी जंगल की तरफ से आते कुछ लोगों को फारेस्ट गार्ड तरुण ने रोकते हुए पूछताछ शुरू की तो युवकों ने दबंगई दिखाते हुए वन कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें फॉरेस्ट गार्ड के सर में गंभीर चोट लगी है। जिसका बेस अस्पताल में इलाज कराया गया पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More