जान जोखिम में डालकर बच्चों को बचाने वाले बस चालक और परिचारिका को विद्यालय ने किया सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शनिवार 9 दिसंबर को लालकुआं से बच्चों को स्कूल लेकर आ रही 2022 मॉडल बस में अचानक आग लगने से बस पूरी तरह जलकर राख हो गयी। हादसे के वक्त बस में 37 बच्चे सवार थे। बस चालक खीम सिंह बिष्ट और परिचालिका दीपा ने तत्परता से अपनी जान की परवाह ना करते हुए सूझबूझ से सभी बच्चों को बस से बाहर सुरक्षित निकाला। जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक और परिचालिका ने अपनी जान को जोखिम में डालकर जिस तरह से बच्चों को सकुशल बाहर निकाला उसके लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। उनके इस साहसिक कार्य के लिए सभी अभिभावकों ने भी उनकी जमकर सराहना की। 

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

अभिभावक संजय पंत द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे दो बच्चें इसी स्कूल में पढ़ते है लेकिन मेरे बच्चें उस दुर्घटना ग्रस्त हुई बस में नहीं थे, लेकिन ड्राइवर खीम सिंह और दीपा ने भगवान बन कर बच्चों को बचाया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के सहयोग और उनके प्रयासों की भी सराहना की। प्रधानाचार्या सन्तोष पांडेय ने बस चालक और परिचालिका के साहस की तारीफ करते हुए बच्चों से कहा कि हमें इस घटना से सीख लेते हुए विषम परिस्थितियों में भी बिना घबराये चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिये और एक दूसरे की मदद करनी चाहिये। सभी छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, एडमिन बी एस मनराल, विनोद खोलिया और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The school honored the bus driver and stewardess who risked their lives to save children Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More