राज्य के युवा बेरोजगारों के साथ राज्य की सरकार ने छल किया है- डॉ कैलाश पाण्डेय  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। एक बार फिर राज्य के बेरोजगारों से धोखा करते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक किया गया है। यूकेएसएसएससी घोटाले के बाद धामी सरकार द्वारा की गई बड़ी बड़ी घोषणाओं के बाद उम्मीद की जा रही थी कि उत्तराखंड सरकार अब होने वाली भर्तियों में अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए उन्हें पारदर्शी, ईमानदार और घोटाला मुक्त बनाएगी। लेकिन एक बार फिर राज्य के युवा बेरोजगारों के साथ राज्य की सरकार ने छल किया है। पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामला सामने आने के बाद भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने यह बात कही।

भाकपा माले के नेता पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार की मशीनरी और परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि नौजवानों की कड़ी मेहनत और सालों साल बेरोजगारी का दंश झेलने के बाद उनके साथ किस तरह की नाइंसाफी की जा रही है। पिछले साल uksssc घोटाला सामने आने के बाद राज्य में युवाओं के बड़े आंदोलन के बाद राज्य की भाजपा सरकार ने आगे इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की बात कही थी, आज भी मुख्यमंत्री वही दोहरा रहे हैं लेकिन उनकी इस बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता क्योंकि बिना राजनीतिक संरक्षण के बार बार घोटालों का होना संभव नहीं दिखाई देता। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का अति गोपन का अनुभाग अधिकारी जब खुद पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य सूत्रधार है तो फिर किसी भी भर्ती परीक्षा में शुचिता की उम्मीद करना व्यर्थ है। इस प्रकरण से आयोग के अध्यक्ष, सचिव व पूरे आयोग की विश्वसनीयता ही संदेह के घेरे में आ गई है। पहले से ही संदिग्ध भर्तियों के मामले में इस पेपर लीक ने राज्य की पूरी तरह लचर हो चुकी व्यवस्था को उजागर कर दिया है। ये मामला एक अधिकारी पर संदेह का है ही नहीं बल्कि पूरे लोक सेवा आयोग की जाँच होनी चाहिए। सबसे पहले आयोग के अध्यक्ष, सचिव समेत सभी शीर्ष अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए और सभी घोटालों की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में की जानी चाहिए। साथ ही लगातार हो रहे भर्ती घोटालों को रोकने में नाकाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है उनको तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि uksssc घोटाले से लेकर पटवारी पेपर लीक मामले को अंजाम देना बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव ही नहीं है। इसलिए इस तरह के घोटालों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों देने का खुलासा किए बिना भर्ती घोटालों पर लगाम लगाना संभव नहीं है इसलिए जांच के दायरे में इस तथ्य को केंद्रीय रूप से शामिल किया जाना चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news lalkuan news The state government has cheated the unemployed youth of the state - Dr. Kailash Pandey Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More