‘मानसखण्ड’ की झांकी को कुंवरपुर से जनपद के मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु किया गया फ्लैग ऑफ  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल की प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया व जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्व्याल ने गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को इंटर कॉलेज, कुंवरपुर से जनपद के मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फ्लैग ऑफ किया। 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जनपद के ब्लाक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में मानसखण्ड झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार उत्तराखण्ड राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के अवसर पर पहला स्थान प्राप्त होना सभी उत्तराखण्डवासियों की एक बड़ी उपलब्धि है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया व जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ज्याल ने पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज, कुंवरपुर से गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को जनपद के मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फ्लैग ऑफ किया। गणतंत्र दिवस परेड-2023 में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों में उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखण्ड गठन से अब तक पहली बार राज्य की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग तथा वनों का समावेश किया गया था। इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, कला एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ज्याल ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यन्त गौरव का विषय है कि उत्तराखण्ड स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार हमारे राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के अवसर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मानसखण्ड झांकी में राज्य के प्रमुख धाम जागेश्वर धाम, उत्तराखण्ड की संस्कृति, कला को दर्शाया गया है। मानसखण्ड झांकी के संबंध में 02 मिनट की वीडियो भी तैयार की गई है। इस शॉर्ट फिल्म का एल.ई.डी. के माध्यम से जन सामान्य हेतु प्रसारण किया जा रहा है। 26 अप्रैल को झांकी गौलापार-हल्द्वानी- मुख्य बाजार-ट्रांसपोर्ट नगर- लालकुआं आदतें पहुंची। 27 अप्रैल को भीमताल- धारी-भवाली- रामगढ़- नैनीताल में मानसखण्ड झांकी का प्रदर्शन आमजनमानस के लिए किया जाएगा। इसके पश्चात झांकी नैनीताल से कोटद्वार के लिए रवाना होगी। इससे जनपद के सभी जगहों के लोग विशेषकर बच्चे इस झांकी से अवगत हो पाएंगे। इस अवसर विधायक डा० मोहन सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, समीर आर्या, मुकेश बोरा, मुकेश बेलवाल, प्रकाश गजरौला, बसंत सनवाल, नरेन्द्र मेहरा, भूवन प्रसाद, पानसिंह मेवाडी, प्रताप रैक्वाल, हरीश गंगोला, जेड. ए वारसी के साथ ही एसएसपी पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The tableau of 'Manaskhand' was flagged off from Kunwarpur for display at the main places of the district The tableau of manaskhand Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More