शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शिक्षक को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कालसी में अध्यापक ने अपनी छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत। पुलिस ने पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को सरकारी विद्यालय कालसी में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा जो मासिक परीक्षा देने स्कूल आई थी, इस दौरान स्कूल में तैनात शिक्षक ने  छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ और उसके शरीर को बदनीयती से पकड़ा। इसके बाद छात्रा किसी तरह इस कलयुगी शिक्षक के चंगुल से भागकर स्कूल के कमरे में पहुंची और रोने लगी। जब उसकी सहपाठी छात्राओं ने पूछा तो छात्रा ने आरोपी शिक्षक की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद किसी तरह सहपाठी छात्राओं ने प्रधानाचार्य को इस संबंध में बताया।प्रधानाचार्य ने भी कुछ कार्रवाई करने की बजाय छात्रा को पेपर साॅल्व करने के लिए कहा। घटना से सदमे में छात्रा गुमसुम घर पर ही पड़ी थी। घर वालों ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो छात्रा ने पूरी बात घर वालों को बताई। इससे गुस्साए परिजन और ग्रामीण सोमवार को स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक को छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Posco act the police arrested the teacher by registering a case under the POSCO Act The teacher molested the student Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More