होटल में ठहरे पर्यटकों को शाकाहार भोजन आर्डर करने के बावजूद नानवेज मिला खाना परोस दिया, पुलिस के आने पर होटल प्रबंधन ने मांगी माफी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां अवारपाटा क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे पर्यटकों को नानवेज मिला खाना परोस दिया गया। खाने के दौरान जब उन्हें इसका एहसास हुआ तो उल्टियां होने से उनकी हालत बिगड़ने लगी। पर्यटकों ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। हालांकि होटल प्रबंधन के माफी मांगने व भूलवश नानवेज परोसे जाने की बात पर पर्यटक कुछ शांत हुए। जिसके बाद पुलिस भी वापस लौट गई। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

जानकारी के मुताबिक सोमवार को गाजियाबाद निवासी तीन लोगों का परिवार घूमने नैनीताल आया हुआ था। होटल के कमरे में उन्हें रात का खाना परोसा गया। शाकाहारी भोजन आर्डर करने कें बावजूद उसमें मांसाहार मिला होने का एहसास होते ही तीन लोग उल्टियां करने लगे। उन्होंने हंगामा करते हुए 112 पर फोन कर पुलिस भी बुला ली। पुलिस कर्मियों को मामले की पूरी जानकारी दी। एसएसआइ दीपक बिष्ट ने बताया कि रात ही मामला शांत हो गया था। पर्यटकों ने लिखित तहरीर देने से मना कर दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news the hotel management apologized after the police arrived The tourists staying in the hotel were served non-vegetarian food despite ordering vegetarian food Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More