शराब के नशे में रौब दिखाते दरोगा की दबंगई का वीडियो वायरल, सीओ ने कहा दोषी के खिलाफ होगी सख़्त कार्यवाही 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। रायवाला थाने में तैनात एक दारोगा की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दारोगा पर शिकायतकर्ता को ही धमकाने का आरोप लग रहा है‌। पूरी घटना 16 जून की रात की है, जब भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत लूट की शिकायत लेकर रायवाला थाने पहुंचे तो थाने में रात्रि ड्यूटी में तैनात दारोगा ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दारोगा ने उनकी थाने में पिटाई करी।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

वीडियो के मुताबिक, भाजपा किसाना मोर्चे के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत खुद के साथ हुई दो लाख की लूट की शिकायत करने 16 जून की रात को रायवाला थाना पहुंचे थे। नरेंद्र का आरोप है कि इस दौरान दरोगा नीरज त्यागी शराब के नशे में थे और उन्होंने उल्टा उनकी शिकायत सुनने के बजाय उनके तीन कार्यकर्ताओं समेत 4 लोगों को हवालात में बंद कर दिया। साथ ही लूट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करी। जिसकी जानकारी मिलने पर श्यामपुर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान मौके पर पहुंचे। वीडियो में संजीव चौहान भी दरोगा पर शराब के नशे में होने का आरोप लगा रहे हैं। संजीव अपने साथ दारोगा का मेडिकल कराने की बात कर रहे हैं, लेकिन दारोगा नीरज मेडिकल कराने से इनकार कर रहे। वीडियो में दारोगा जिला पंचायत सदस्य को धमकाते हुए भी नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

फिलहाल मामले पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि नरेंद्र ने ऋषिकेश सीओ और देहरादून एसएसपी से दारोगा और शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पूरे मामले में थानाध्यक्ष कुलदीप पंत से बात नहीं हो पाई। उधर सीओ संदीप नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर सख्त से सख़्त कार्यवाही होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news rishikesh news the CO said that strict action will be taken against the guilty The video of the drunken subpoena of the inspector went viral Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More