हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी सी द्वारा जिले में जालसाजों और धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जमीन के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी कमला देवी, निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी एवं अन्य द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर लगभग 1,44,49,000/- (एक करोड़ चवालीस लाख उनचास हजार) रुपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में थाना चोरगलिया में FIR No. 08/2025, धारा 420/467/468/471 भादवि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।
एसपी हल्द्वानी एवं सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी और मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.03.2026 की देर सायं को अभियुक्त दीपांशु बेलवाल उम्र 31 वर्ष पुत्र स्व. नारायण दत्त बेलवाल, निवासी–सुरन्दरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल को धर दबोचा।
इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी एवं हेड कांस्टेबल मलखान सिंह सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]